अंतिम अद्यतन: 28 जुलाई 2026
वेबसाइट पर जानकारी
यह वेबसाइट महाविद्यालय परिचय, पाठ्यक्रम, प्रवेश मार्गदर्शन, सूचनाएँ, आधिकारिक संपर्क और लॉगिन-आधारित विद्यार्थी सेवाएँ उपलब्ध कराती है।
पूर्व-प्रवेश सहायता फॉर्म
फॉर्म नाम, संपर्क, पता और पिछली शैक्षणिक जानकारी लेकर इसे महाविद्यालय के प्रवेश डैशबोर्ड में दर्ज करता है तथा आधिकारिक ईमेल पर भेजता है। इसका उपयोग प्रवेश सहायता और आवेदक से संपर्क करने के लिए किया जाता है। यह विश्वविद्यालय आवेदन या प्रवेश स्वीकृति नहीं है।
विद्यार्थी और कार्यालय रिकॉर्ड
अधिकृत कार्यालय कर्मचारी विद्यार्थी का रोल नंबर, संपर्क, फोटो, शुल्क संरचना, दर्ज भुगतान, उपस्थिति, सूचना और परीक्षा परिणाम प्रबंधित कर सकते हैं। यह डेटा वेबसाइट database में रहता है और विद्यार्थी को केवल उसके निजी लॉगिन में दिखाया जाता है। वेबसाइट स्वयं online payment gateway संचालित नहीं करती; dashboard में भुगतान की प्रशासनिक प्रविष्टि दर्ज होती है।
लॉगिन और session
विद्यार्थी तथा कार्यालय पोर्टल आवश्यक login session cookie का उपयोग करते हैं। निजी portal pages search engines के लिए बंद हैं और cache न करने के निर्देश भेजते हैं। साझा उपकरण पर काम समाप्त होने के बाद logout करें।
संवेदनशील दस्तावेज़
पूर्व-प्रवेश सहायता फॉर्म आधार संख्या, अंकतालिका, फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण-पत्र या भुगतान विवरण ऑनलाइन एकत्र नहीं करता। ऐसे दस्तावेज़ केवल सत्यापित कार्यालय प्रक्रिया में साझा करें।
सुधार या जानकारी का अनुरोध
अपने रिकॉर्ड में गलती मिलने पर रोल नंबर और आवश्यक सुधार का विवरण कार्यालय को दें। पासवर्ड, OTP, पूरा आधार या बैंक विवरण ईमेल में न भेजें।